वेंडर जोन के नाम पर नगर निगम के फर्जी लोगों को दिला रहे हैं दुकान – प्रमिल केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने नगर निगम पर आरोप लगाया है। कि वेंडर जोन के नाम पर भारी खेल हो रहा है । नगर निगम में सक्रिय दलाल सिर्फ अपने और फर्जी लोग को दुकान है। आवंटित करा रहे हैं जोकि सरासर गलत है ।जबकि वहां पर मूल रूप से अपनी दुकानें खोल कर बैठे दुकानदार भाइयों को दुकानें नहीं मिल रही है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप चौरसिया ने कहा कि नगर निगम के बड़े अधिकारी स्वयं निकलकर सर्वे करें कि कौन-कौन दुकानदार सही है। और उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। तो प्राथमिकता के आधार पर उनको दुकानें दी जाए और ऐसे दलालों को चिन्हित कर उन पर ठोस कार्रवाई की जाए। उक्त बैठक में शलभ पांडे कुलदीप चौरसिया सुशील जैन श्रीमती रश्मि जयसवाल अभिलाष केसरवानी आयुष श्रीवास्तव पीयूष मारवाड़ी राजेंद्र श्रीवास्तव सुमित केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।




