Latest

दरोगा भर्ती सीबीआई जांच का मुद्दा राष्ट्रपति के पास पहुंचा

 

राष्ट्रपति से न्याय के लिए युवाओं ने लगाई गुहार

जन समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा मंच ने राष्ट्रपति को पत्र ट्वीट कर उत्तर प्रदेश चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार भाईभतीजावाद के बोलबाला और हाल में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में अभूतपूर्व धांधली के मामले को संज्ञान में लाते हुए गुहार लगाई कि तत्काल हस्तक्षेप करें जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को सीबीआई जांच कराने और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य किया जा सके और युवाओं के साथ न्याय हो सके। युवा मंच संयोजक राजेश सचान के प्रेषित पत्र में आरोप लगाया गया है कि योगी सरकार में नकल माफियाओं व चयन संस्थाओं की मिलीभगत और इनके बचाव में सरकार के खड़े होने से मौजूदा हालात पैदा हुए हैं जिससे योगी सरकार में ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई जिसमें पेपर लीक, धांधली के गंभीर आरोप न लगे हों। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक पर छात्रों में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हराओ अभियान और रोजगार को चुनावीं मुद्दा बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए जल्द मीटिंग बुलाई जायेगी जिसमें दरोगा भर्ती धांधली की सीबीआई जांच का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार संस्थाबद्ध हो चुका है। विधानसभा चुनावों में भाजपा के मैनीफेस्टो और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद खत्म करने और पारदर्शिता बहाल करने का किया गया वादा महज जुमला साबित हुआ है। हस्ताक्षर अभियान व जन संपर्क के दौरान युवा मंच पंकज पांडेय, सीएमपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करन सिंह परिहार, राम प्रवेश, पंकज कुमार, अनिल सिंह यादव, नीरज यादव, रिशु मिश्रा, परिमल सिंह, आशीष पाल, अरविंद कुमार यादव, अभिषेक, प्रदीप कुमार, सनद पाठक, राज शुक्ला, हिमांशु, रजत पटेल, अजीत यादव, राघवेंद्र सिंह, नीतीश कुमार सिंह आदि युवा व दरोगा अभ्यर्थी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button