Latest

आईईआरटी: एक दिन शेष, 8200 ने भरा फार्म, गत वर्ष की तुलना में 30 फीसद कम आए आवेदन

प्रयागराज। आईईआरटी के नए शैक्षिक सत्र 2020-21 में दाखिला लेने के इच्छुक आवेदकों की संख्या बेहद कम है। आवेदन जमा करने के लिए अब मात्र एक दिन शेष बचा है। बुधवार तक पिछले साल की तुलना में एक तिहाई छात्रों ने प्रवेश के लिए फार्म भरा है।

अब तक 8200 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून है। संस्थान प्रशासन शुक्रवार को बैठक कर प्रवेश परीक्षा की तिथि तय करेगी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

इस बार कोरोना के चलते 90 दिन तक आवेदन लिए गए हैं। 12 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आवेदकों की संख्या कम होने के कारण अंतिम तिथि 12 मई से बढ़ाकर 12 जून कर दिया गया है लेकिन पिछले साल के बराबर अब तक आवेदन नहीं आए हैं। पिछले साल तकरीबन 12 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

परीक्षा सचिव डॉ. केवी सिंह के ने बताया कि अंतिम दिनों में आवेदकों की संख्या बढ़ती है। उम्मीद है कि पिछले साल के बराबर छात्र आवेदन करेंगे।

Related Articles

Back to top button