Latest

यूथ फ़ॉर नेशन’ का प्रतिभावान निर्धन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूथ फॉर नेशन  जो कि विश्व के 41 देशों सहित पूरे भारतवर्ष में युवाओं के लिये के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार के भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से आर्थिक दृष्टि से कमजोर युवाओं के अध्ययन में सहयोग के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की गई है।
यह छात्रवृत्ति देश भर के किसी भी हिस्से में रह रहे उन भारतीय नव युवक / युवतियों के लिए है जो जरूरतमंद, मेहनती एवम प्रतिभावान हैं। उन्हें यह छात्रवृत्ति पुस्तकों,कोचिंग फीस, सेमिनार फीस, फॉर्म फीस, छात्रावास , मेस फीस एवम नकद रुपये 24,000 से 60,000 प्रति वर्ष सहयोग राशि के रूप में मिलेगी। यह राशि छात्र के पारिवारिक परिस्थितियों एवं पठन-पाठन पर आने वाले व्यय के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
प्रथम चरण में लगभग 100 विधार्थी इस सहयोग के लाभार्थी हो सकेंगे।
आवेदन पत्र  यूथ फ़ॉर नेशन के वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म में भरना है। अभिभावक, रिश्तेदार अथवा मित्र भी फॉर्म भर सकते हैं । अंतिम चयन संगठन की केंद्रीय टोली द्वारा साक्षात्कार के बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button