
इलाहाबाद। यहां के नवाबगंज थान क्षेत्र के शहावपुर पसियापूर गाँव में बीती शाम 2 सगे भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक तफ़्सीस शुरू कर दी है। हत्या का कारण पुरानी रंजिस बताया जा रहा है दोनों भाइयों की हत्या घर मे घुस कर की गई। यही नहीं हमलावरों ने मृतक की मां को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की जिसकी हालत नाजुक है।
मिली जानकारी के अनुसार
इलाहाबाद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के शहावपुर पसियापूर गाँव में एक ही परिवार के दो लोगो की हत्या आज
अज्ञात हमलावरों के द्वारा की गई मृतकों के नाम सुनील उम्र 22 वर्ष तथाअनिल 18 वर्ष दोनों स्व० अशर्फीलाल के पुत्र हैंं। माँ की हालत नाजुक है।
जिसे शहर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सोरांव और थाना अध्यक्ष नवाबगंज पहुंचे और वहां का घटनास्थल पर जांच करते हुए फॉरेंसिक लैब की टीम को बुलवाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
फिलहाल कारण अज्ञात हैं । 24 घण्टे में पहले करेली के शम्स नगर में मासूम सहित 3 लोगो की हत्या और अब यहां 2 सगे भाइयों की हत्या के बाद पूरे इलाहाबाद में अपराधियों के किस तरह हौसले बुलंद हैं इसे लेकर आम जनता में भय और आक्रोश है।




