Latest

सभी टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल, इविवि का दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में सभी पाठ्यक्रमों के टापरों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जिन पाठ्यक्रमों में कोई स्वर्ण पदक नहीं है, वहां के टॉपर को विश्वविद्यालय के नाम पर स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया है।

बैठक में यह भी बताया कि गीतकार गुलजार ने समारोह में शामिल होने की स्वीकृति विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी है। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके घोष के प्रस्ताव पर पिछले बुधवार को एकेडमिक काउंसिल ने उन्हें कविता, फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में अहम योगदान पर डी. लिट की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया था। इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह का लाइव प्रसारण भी यू-ट्यूब पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button