कैन्टोन्मेंट जनरल हास्पिटल में बढ़ी चिकित्सकीय सुविधाएं

अब स्त्री एवं प्रसूति व नाक कान गला,व सर्जन सुविधाएं उपलब्ध
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । छावनी क्षेत्र स्थित कैन्टोन्मेंट जनरल हास्पिटल में इसी माह से मूलभूत चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार छावनी बोर्ड इलाहाबाद के द्वारा किया गया है। जिससे अब मरीजों को क्षेत्र के बाहर जिला चिकित्सालयों में नहीं भटकना पड़ेगा। कैन्टोन्मेंट जनरल हास्पिटल के वरिष्ठ डाक्टरों सुनीता गौड़,पी0पी शुक्ला, वरूण त्रिपाठी के अनुसार लम्बे समय से कुछ रोगों जैसे नाक,कान गला व स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ,और एक अच्छे सर्जन की हास्पिटल व इन समस्याओं से पीड़ित रोगियों को आवश्यकता थी। उक्त बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए पहले यहां ऐसी व्यवस्था व डाक्टर नहीं थे, छावनी क्षेत्र के लोगों को इलाज करवाने बाहर जिला अस्पतालों स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय व बेली अस्पताल जाना पड़ता था और लाइन लगाकर घण्टों अपने नम्बर का इन्तजार करना पड़ता था।
लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल गयी है।
लेकिन उक्त किसी भी रोग से पीड़ित रोगी को देखने के लिए चिकित्सक का दिन व समय निर्धारित है। नाक कान,गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुभाष चन्द्र वर्मा मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक दोपहर 2 से लेकर सायंकाल 4 बजे तक मरीजों को देखते हैं
इसी क्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉo कंचन मिश्रा सोमवार दोपहर 3 बजे लेकर बृहस्पतिवार तक शाम 5 बजे महिला मरीजों को देखती हैं। सर्जन डॉoसात्विक स्वरूप का समय मरीजों को देखने का समय बुधवार से शनिवार दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक है।



