असद पर बड़ा बयान: नंद गोल नंदी का बयान -जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा
योगी सरकार में अपराधियों को अब उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही है पुलिसः नन्दी, असामाजिक तत्वों के समूल नाश का अभियान जारी है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। असद पर बड़ा नंद गोल नंदी का बयान -जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा जो जैसा बोयेगा वैसा काटेगा… यानी इंसान का जैसा कर्म होगा, फल भी उसी के अनुसार मिलेगा। उमेश पाल हत्याकाण्ड के आरोपी असद अहमद और गुलाम के पुलिस एनकाउण्टर में मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट कर यह बातें कही है।
मंत्री नन्दी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 2017 से बेहतर और सख्त कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के प्रति उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। कोई माफिया, कोई अपराधी, कोई गुण्डा कानून से बढ़कर नहीं है।
सपा सरकार में एक समय था जब पुलिस के हाथ बंधे थे और सरकार माफियाओं को संरक्षण देती थी। योगी जी के राज में पुलिस अपराधियों को उन्ही की भाषा में जवाब दे रही है। असामाजिक तत्वों के समूल नाश का अभियान जारी है। बुरे काम का बुरा नतीजा। जो जैसा बोयेगा वैसा काटेगा।



