प्रयागराज के 100 सफाईकर्मी जाएंगे भदोही

नगरीय निकायों के सृजन और सीमा विस्तार से बदले हालात
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगरीय निकायों के सृजन और सीमा विस्तार के बाद प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का आंशिक परिसीमन कराया गया है। ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 1637 से 1540 हो गई है। ऐसे में अब पंचायतीराज विभाग में स्थानांतरण शुरू कर दिया गया है। वहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारियों में भी बेचौनी बढ़ गई है।
जहां भी पद रिक्त होंगे, वहां कर्मचारी ट्रांसफर किए जाएंगे। 206 ग्राम सभा व एक नगर पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद पहले चरण में प्रयागराज के 100 सफाई कर्मियों को भदोही भेजा जा रहा है। परिसीमन के बाद इस बात को लेकर संशय था कि यहां के कर्मचारियों को नगर निगम में शमिल किया जाएगा या इनका स्थानांतरण किया जाएगा। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के मुताबिक, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी इसी विभाग में रहेंगे।



