Latest

एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात, पाकिस्तान की ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम, भारत का करारा जवाब

एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात, पाकिस्तान की ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम, भारत का करारा जवाब

एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात, पाकिस्तान की ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम, भारत का करारा जवाब।  पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

10:39 PM, 08-MAY-2025एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से बात की है। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है। हालांकि, किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी दोहरी जांच

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी।

10:15 PM, 08-MAY-2025मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट विमानों को मार गिराया।

10:03 PM, 08-MAY-2025अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। सचिव ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button