भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा
भगवान वेणी माधव से की ममता बनर्जी की सद्बुद्धि की कामना।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ,तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया व महिला मोर्चा भरद्वाज मंडल की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय के द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भगवान वेणी माधव से सद्बुद्धि की कामना की गई, कामना के पश्चात जिला संयोजक तीर्थराज पांडेयबच्चा भैया ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जी पी नड्डा और भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर टीएमसी के गुंडों द्वारा किया गया कायराना हमला ,उनकी कमजोरी दर्शाता है ।जिसका भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से पूरे देश में निश्चित विरोध करेंगे ।महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने कहा कि ,ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री की तरह नहीं बंगाल की लंकिनी की तरह कार्य कर रही है ।जो अलोकतांत्रिक है। जिसका महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करेगी। सद्बुद्धि की कामना में प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडे विष्णु दयाल श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव दुर्गेश नंदिनी पांडे कात्यायनी पांडे केसी पांडे अन्नू गुप्ता भक्त राज पांडे रवि राज प्रभु राज पांडे आकाश निषाद आदि उपस्थित रहे।



