Latest

वरिष्ठ जनों का कोविड-19 टीका करण सहायतार्थ केंद्र भाजपाइयों ने सरकारी हॉस्पिटलों में लगाएं

स्वरूप रानी हॉस्पिटल में सांसद केसरी देवी पटेल एवं मेडिकल कॉलेज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया कोविड-19 टीकाकरण सहायतार्थ केंद्र शिविर का उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज महानगर के सभी चिकित्सालय में टीकाकरण के स्थान पर कोविड-19 का टीका लगवाने हेतु पधारे वरिष्ठ जनों के सेवार्थ हेतु कोविड-19 टीकाकरण सहायतार्थ केंद्र शिविर लगाया गया इस शिविर का उद्घाटन स्वरूप रानी हॉस्पिटल में सांसद केसरी देवी पटेल एवं मोतीलाल मेडिकल कॉलेज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया इस अवसर पर उन्होंने टीका लगवाने आए वरिष्ठ जनों से हालचाल पूछते हुए उनकी राय जाना जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की और यहां के चिकित्सकों की और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा रही सेवा के प्रति सराहना व्यक्त की। इस अवसर पर माननीय सांसद रीता जोशी एवं केशरी देवी पटेल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए सहायतार्थ केंद्र शिविर को लेकर के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र सेवा ही संगठन को लेकर समाज के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं वास्तव में भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ किसी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता नहीं बल्कि इस राष्ट्र के सच्चे सेवक है इस अवसर पर उन्होंने आए हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं वह लोग अपनी गंदी राजनीति के नाम पर आपकी जिंदगी के साथ खेल रहे है जबकि आज पूरा विश्व कोविड-19 वैक्सीन को लेकर भारत की सराहना कर रहा है और भारत से मांग रहा है यह हर भारतीयों के लिए गर्व का विषय है । काल्विन हॉस्पिटल ,मनोहर दास नेत्रालय हॉस्पिटल ,डफरिन हॉस्पिटल नखासकोना ,तेज सप्रू बेली हॉस्पिटल ,टीवी हॉस्पिटल, एवं दारागंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में शिविर लगाए गए।
शिविर का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनोज मिश्रा ,अनिल भट्ट ,भरत निषाद, विजय श्रीवास्तव एवं अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश केसरवानी हिमालय सोनकर रेखा यादव ,मनु कक्कड़ ,विजय पुशर्वानी ,विजय पटेल, संगीता गोस्वामी ,दीपमाला श्रीवास्तव, बबलू केसरवानी ,विवेक मिश्रा अजय शर्मा रितेश मिश्रा आदि मंडल के कार्यकर्ता सेवार्थ में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button