Latest

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता है समर्पित योद्धा- नन्दी

मंत्री नन्दी ने मंडल कार्यकर्ताओं का किया अभिनन्दन ।

शहर दक्षिणी विधान सभा के पांचों मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सपरिवार किया सम्मानित।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिलों में जगह बनाने वाले और सभी को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षे़़त्र के मंडल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सपरिवार अभिनन्दन किया। नैनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित नन्दी ग्रुप के फैक्टरी कैंपस में वृहद अभिनन्दन समारोह आयोजित किया। समारोह में प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी मंत्री नन्दी के साथ सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया। समारोह में भाजपा के सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुनील भाई ओझा मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र संतोष पटेल, महामंत्री वरुण केसरवानी उपस्थित हुए अभिनन्दन समारोह में शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के चैक, मुट्ठीगंज, मीरापुर, कीडगंज के साथ ही मीरापुर मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल कार्य समिति सदस्य, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड सचिव सपरिवार शामिल हुए। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं ने सपरिवार समारोह का आनन्द लिया। जिनके सम्मान में मंत्री नन्दी की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उनकी इस निष्ठा में परिवार के सहभागिता की मंत्री नन्दी ने सराहना की। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां व्यक्ति नहीं विचार श्रेष्ठ है और विचार के लिए ही हम समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित योद्धा की तरह कार्य कर रहा है, जिनकी मेहनत से पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों और उनकी उर्जा की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button