युवक कॉंग्रेस ने करछना ब्लॉक पर किया सत्याग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर प्रयागराज मे युवा कॉंग्रेस ने करछना ब्लॉक पर सत्याग्रह किया। जहा कार्यकर्ताओं ने बापू को माल्यार्पण किया, और रघुपति राघव राजा राम… के भजन गाए.
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बापू के अहिंसा और लोगों को जोड़ने की शक्ति को बताते हुए कहा कि हमे उनसे सीख लेना चाहिए यही असली श्रद्धांजलि होगी।
आज जब प्रदेश मे पुलिस और अपराधी दोनों हिंसा पर उतारू हैं ऐसे मे बापू ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष अमजद अंसारी और सतीश तिवारी ने बापू से प्रार्थना किया कि UP के CM की सद्बुद्धि दे।
युवा कॉंग्रेस के नेता डी पी त्रिपाठी और विकास सिंह ने गांधी जी के रास्ते पे चलने के लिए प्रेरित किया। सत्याग्रह में विपिन मिश्र, अखिलेश सिंह, सत्यम सिंह, सचिव मोनू यादव, महासचिव आरिफ बाबा, ब्लॉक अध्यक्ष सैफी , अमन, और अन्य साथी रहे।




