गाँधी प्रतिमा स्थल पर सपा ने दो घन्टे मौन धारण कर किया गांधी जी को याद

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ,विपक्ष की आवाज़ को तानाशाही अपना कर पुलिसया दमन करने ,हाथरस की बेटी के साथ क़ानून का दुर्उपयोग करते हुए बिना घर वालों की उपस्थिती में अन्तिम संस्कार करा कर सारे सबूत को चिता के साथ जला देने जैसे अपराध,केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नितियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर गाँधी जयन्ति के अवसर पर प्रयागराज के बालसन चौराहा स्थित गाँधी प्रतिमा पर समिजवादी पार्टी के ज़िला,महानगर सहित सभी चौदह फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने गाँधीवादी तरीक़ा अपनाते हुए दो घन्टे मौन धारण किया।मौन धरने में प्रमुख रुप से सर्वश्री ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,पूर्व मंत्री रामानन्द भारतीय,अनिल यादव,सन्दीप पटेल,रामसुमेर पाल,प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह,निधि यादव,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,पूर्व विधायक पूजा पाल,पूर्व महाअधिवक्ता कमल सिंह यिदव,कृष्णमूर्ति सिंह यादव,के के श्रीवास्तव,नगर महासचिव यादव रवि एडो०,विक्रम पटेल,दूधनाथ पटेल,सबीहा मोहानी,नाटे चौधरी,महबूब उसमानी,वज़ीर खाँ,रविन्द्र यादव,सन्दीप यादव,मो०इसराइल,ननकऊ यादव,महावीर यादव,जॉन्टी यादव,इमरान खान,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



