पीसीएस-2020: मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस यानी सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य सेवा चयन-2020 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
मुख्य परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ व गाजियाबाद में 21 से 25 जनवरी 2021 तक कराई जाएगी। परीक्षा दो सत्र में होगी। प्रथम सत्र की सुबह सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 21 नवंबर को जारी किया गया। पीसीएस 2020 की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों का वही अनुक्रमांक होगा जो प्रारंभिक परीक्षा में था।
अभ्यर्थियों को दिए गए 29 विषयों में से वैकल्पिक विषय का चयन होगा। सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र 150, निबंध 150, सामान्य अध्ययन प्रथम 200, सामान्य अध्ययन द्वितीय 200 एवं सामान्य अध्ययन तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्न पत्र 200-200 अंकों का होगा।
अभ्यर्थी प्रश्न पत्रों का उत्तर हिंदी (देवनगरी लिपि) या अंग्रेजी (रोमन लिपि) में दे सकते हैं। प्रश्न पत्र के किसी एक प्रश्न का उत्तर एक लिपि में और दूसरे प्रश्न का उत्तर दूसरी लिपि में देने वाले अभ्यर्थी के अंकों में कटौती की जाएगी।



