Latest

हाथरस कांड: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से लगायी गुहार : नार्को टेस्ट कराने पर रोक लगाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सामाजिक कार्यकर्ता साकेत गोखले ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर को पत्र भेजकर हाथरस कांड में पीडि़त परिवार का नार्को टेस्ट कराने पर रोक लगाने की मांग की है।

साकेत गोखले ने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार का यह निर्णय गैरकानूनी होने के साथ पीडि़त परिवार को परेशान करने वाला है।

साथ ही पीडि़त परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत भी है क्योंकि पीडि़त परिवार के सदस्य न तो अपराधी हैं और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप है।

 

गोखले का कहना है कि पीडि़त परिवार का नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने का राज्य सरकार का निर्णय हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में हस्तक्षेप करना है।

गौरतलब है कि गुरुवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस कांड पर स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों व पीडि़त परिवार को पक्ष रखने के लिए 12 अक्तूबर को तलब किया है।

Related Articles

Back to top button