Latestकुंभ

सितम्बर 2018 तक सभी कार्यो को हर हाल में पूरा करना है, मण्डलायुक्त डॉ.आशीष कुमार ने दिये निर्देश

इलाहाबाद। कुम्भ के कार्य आयोजन वर्ष के दूसरे माह तक जिस स्तर पर पहुंच चुके है। उसकी वास्तविक और पारदर्शी मानीटरिंग अब आनलाईन और साफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है। इसके कार्य हेतु  नियुक्त कल्सन्टेंट एजेंसी द्वारा जो साफ्टवेयर  विकसित किया गया है उस पर कार्यो की प्रगति का ब्यौरा प्रति सप्ताह साफ्टवेयर के माध्यम से परखा जा रहा है।

साप्ताहिक समीक्षा साफ्टेवयर के माध्यम से की गयी

मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में आज त्रिवेणी सभागार में कुम्भ के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा साफ्टेवयर के माध्यम से की गयी जिसमें सभी विभागों को अपने से सम्बन्धित कार्यो की सूची उनके निर्धारित व्यय तथा अब तक अवमुक्त धनराशि के साथ-साथ कार्य की भौतिक प्रगति की सूचना के साथ वगीकृत तरीके से अंकित की गयी  है। इस साफ्टेवयर के माध्यम से सभी विभागों की प्रगति समीक्षा मण्डलायुक्त द्वारा डीएम कुम्भ मेला श्री विजय किरन आनंद तथा वीसीएडीए श्री भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के बीच की गयी। इस साफ्टेवयर पर अंकित सूचनाये अपनी समयबद्धता तथा गुणवत्ता को किस स्तर पर है इसकी जांच कार्यो के पूरा होने के साथ-साथ थर्ड पार्टी एजेंसी के द्वारा भी लगातार की जा रही है। अब तक 20 से अधिक कार्यो की थर्ड पार्टी परीक्षण प्रारंभ हो चुका है।

प्रगति समयबद्ध एवं संतोषजनक

आज साप्ताहिक बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा विभिन्न कार्यो के निर्धारित लक्ष्यो में निर्धारित अवधि में प्रगति साफ्टवेयर के माध्यम से देखी गयी तथा अधिकांस विभाग के कार्यो की प्रगति समयबद्ध एवं संतोषजनक पायी गयी। कतिपय कार्यो की प्रगति अपेक्षित स्तर की न देखकर मण्डलायुक्त ने अगले सप्ताह कार्यो की प्रगति बराबर कर लेने के लिए अधिकारियों के पेच भी कसे।

हवाई अड्डे तथा सिविल इन्कलेव की प्रगति

कुम्भ के दौरान होने वाले कार्यो में इलाहाबाद में हवाई अड्डे तथा उसके लिए निर्मित किये जाने वाले सिविल इन्कलेव के निर्माण में लगी एजेंसियों यथा टाटा प्रोजेक्ट, राजकीय निर्माण निगम, जिला प्रशासन के मध्य आमने सामने समन्वय कराते हुए सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताये को मण्डलायुक्त ने समग्र रूप से पूरा कर एक दिन के अन्तराल में अगले दिन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा जिला प्रशासन के अधिकारियो को कडे निर्देश दिये कि भूमि अध्याप्त से सम्बन्धित सभी शेष औपचारिकतायें एक दिन में पूरा कराकर कार्यदायी एजेंसी के कार्य में तेजी से सहयोग करे।

इसी तरह सिविल इन्कलेव की बाउण्ड्री वाल को हर हाल में आगामी 30 अप्रेल के पहले पूरा कर लेने तथा सिविल इन्कलेव के समस्त कार्य को हर हाल में 30 सितम्बर तक पूरा कर लेने का निर्देश मण्डलायुक्त द्वारा दिया गया।  मण्डलायुक्त को जिला प्रशासन एंव कार्यदायी एजेंसी द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि तेजी से कार्य करते हुए सिविल इन्कलेव का समस्त कार्य सितम्बर माह के अन्त तक पूरा कर लिया जायेगा। इसी प्रकार नगर की सड़कों के चौडीकरण का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के लिए मण्डलायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को एक साथ लगकर नगर के सड़को के चौडीकरण को हर हाल में जून से पहले पूरा कर लेने के निर्देश दिये।

ज्ञातव्य है कि सड़को के चौड़ीकरण में वे सड़के भी शामिल है जो नगर के प्रमुख मार्ग यथा सोहबतियाबाग, अल्लापुर इत्यादि स्थानों पर रेलवे लाईन के नीचे बने अण्डर ब्रिज से होकर गुजरती है जिन्हें चौडा किया जाना है।

अतिक्रमण हटाने, बिजली के पोल और लाइन की शिफ्टिंग

नगर की सड़कों के चौडीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने, बिजली के पोल और लाइन की शिफ्टिंग तथा ट्रासफार्मरों के पार्थवे से इस स्तर पर शिफ्ट कर देने का निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह से सडक पर चलने वाले लोगों बिजली के लटकते तारो तथा ट्रासफार्मरों इत्यादि से समस्या न हो।

मण्डलायुक्त ने ट्रासफार्मरों की शिफ्टिंग में ट्रासफार्मरों के नीचे लोहे की ट्रे लगाने के निर्देश दिये जिससे ट्रासफार्मर से तेल का लिकेज में स्थिति में किसी व्यक्ति को शारीरिक क्षति न पहुंचे तथा ट्रासफार्मर से निकलने वाले तारो को या तो अण्डर ग्राउण्ड केबिलिंग करते हुए या सडक के किनारे शिफ्ट किये गये पोल पर पर्याप्त ऊचांई पर ऱखने के निर्देश दिये।

चौफटका और जगतपुर फ्लाईओवर को नवम्बर तक पूरा करने के आदेश

सेतु निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने रामबाग, चौफटका, जगतपुर, मनौरी, करछना, नैनी तथा फूलपुर के फ्लाईओवर की प्रगति का जायजा लिया। रामबाग के फ्लाईओवर में 36 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी के साथ-साथ इसे हर हाल में अक्टूबर तक प्रयोग में लाये जाने लायक पूरा किये जाने की सूचना दी गयी। इसी प्रकार फूलपुर फ्लाईओवर में 32 में से 9 फाउण्डेशन तथा 5 पिलर पूरे होने की जानकारी दी गयी। मनौरी, करछना, नैनी के फ्लाईओवर को निर्धारित समय से पूरा हो जाने का पर्टचार्ट एवं प्रगति सूचना साफ्टवेयर के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। चौफटका फ्लाईओवर और जगतपुर फ्लाईओवर को नवम्बर तक पूरा कर लेने का निर्देश मण्डलायुक्त ने दिया।

मिशन मोड में समस्त कार्य जून तक हों

ट्रासफार्मर तथा पोल की शिफ्टिंग करते हुए सड़को के चौडीकरण तेजी से कराने के लिए मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर मिशन मोड में समस्त कार्य जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिये।

हैण्डपम्प एवं शौचालय की व्यवस्था

गंगा पार के क्षेत्र में शवदाह एवं समाधि स्थल बनाये जाने के लिए भूमि चिन्हित कर उसमें हैण्डपम्प एवं शौचालय की व्यवस्था कुम्भ के पूर्व कर लेने के निर्देश मण्डलायुक्त के द्वारा दिये गये। कुम्भ में बिजली, जल आपूर्ति, जल निकासी की व्यवस्था का प्रारूप निर्धारित हो चुका है जिसका प्रस्तुतीकरण आगामी दो दिनो में मण्डलायुक्त के द्वारा देखा जायेगा। पुलिस के कार्यो में एएसपी कुम्भ द्वारा अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता पर बल दिया गया जिसके लिए मण्डलायुक्त ने दैवीय आपदा मद से प्रस्ताव प्रस्तुत कर प्राप्त कर लिये जाने को कहा। श्रृंगवेपुर को कुम्भ के पूर्व विकसित कर पर्यटन स्थल के रूप में तैयार कर लेने तथा उसे विकसित सम्पर्क मार्ग से जोड लेने की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

इसी प्रकार अन्य विभागो के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा कार्यो के लिए निर्धारित किये गये अवधि मे पूरा किये जाने की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि कुम्भ के दो-तीन माह पूर्व ही इलाहाबाद को एयर कनेक्टिविटी, आधुनिक सिविल इन्कलेव विस्तार तथा नगर मे क्षेत्रीय उड्यानों के लिए चार हेलीपेड स्थापित कर लिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button