इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. ने आज कैम्प कार्यालय में चुनाव से सम्बन्धित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन तथा एडीएम (ना/आ) तथा एडीएम सिटी के साथ मतदान मे लगाये गये सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रो मे पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा है उन केन्द्रो को चिन्हित करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाय जिससे मतदान के प्रतिशत को बढाया जा सके।
मतदान हेतु प्रशिक्षण कल से प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो में भ्रमण किया जायेगा तथा आधारभूत मतदेय स्थलों की आधारभूत न्यूनतम सुविधाये का भी निरीक्षण किया जायेगा तथा जहां आधारभूत सुविधाये न होगी वहां पर उपलब्ध भी करायी जायेगी।
किसी प्रकार कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीपैट प्रत्येक बूथो में प्रयोग में लायी जायेगी। कन्ट्रोल रूम चालू कर दिया गया तथा 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गयी है। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिया तथा कहा कि निर्वाचन कार्यो में किसी प्रकार कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।



