Latest

विद्यालय खोले जाने के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने पूरी की व्यवस्था

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अनलाॅक-5 में 19 अक्टूबर से विद्यालय खोले जाने के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज ने पूरी व्यवस्था कर लिया है। प्रधानाचार्या डॉ सुधा रानी उपाध्याय के निर्देशन में विद्यालय में स्वच्छ पीने का पानी, स्वच्छ बाथरूम ,कोविद से बचाव के दृष्टिगत बैनर -पोस्टर ,साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन, हैंड वॉश के लिए लिक्विड सोप एवं साबुन, सैनिटाइजर, प्रयोग किए गए मास्क के लिए डस्टबिन आदि की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। थर्मल स्कैनर की मदद से शिक्षकों एवं छात्राओं का ताप भी मापा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त कक्षाओं को भी पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है। विद्यालय ने शिक्षकों एवं छात्राओं की सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लिया है ।छात्राएं अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर विद्यालय आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button