Latest

एएएचसीए ने एएलसी को हराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एएएचसीए ने एएलसी को तीन विकेट से हराकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में एएलसी ने 20 ओवर में 143 रन (हर्ष द्विवेदी 46, त्रिपुरेश सिंह 35, अजय पांडेय 2/16, मुकेश सिंह, तनिष्क मौर्य, आशीष मल्होत्रा एवं अंशुमान झा एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में एएएचसीए ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन (विपुल शुक्ल 39 नाबाद, नितिन सोनकर 35, अजय पांडेय 19, हरगोविंद 3/20, हर्ष द्विवेदी, आरपी पांडेय, कामेश द्विवेदी एवं त्रिपुरेश सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। अजय पांडेय मैन ऑफ द मैच रहे।

Related Articles

Back to top button