Latestदेशप्रदेश

इविवि: स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के नतीजे घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा यूजी फाइनल ईयर/सेमेस्टर रिजल्ट 2021 की घोषमा रविवार, 13 जून 2021 को की गयी। एयू के विभिन्न स्ट्रीम में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, allduniv.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। साथ ही, परीक्षार्थी अपना एयू यूजी फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 और ई-मार्क-शीट नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर फाइनल ईयर रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके या उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। रिजल्ट पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और पासवर्ड (इनरोल नंबर) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एयू यूजी फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे। रिजल्ट और स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट-कॉपी भी सेव कर लें।

Related Articles

Back to top button