Latest

इविवि में 20 अक्टूबर से ऑनलाइन दाखिले

एजेंसी के चयन को प्रवेश प्रकोष्ठ ने जारी किया टेंडर

15 अक्टूबर तक आएगा यूजीएटी का परीक्षा परिणाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के नए सत्र में 20 अक्टूबर से ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने ऑनलाइन दाखिले के लिए एजेंसी का टेंडर जारी कर दिया है। यूजीएटी का रिजल्ट 15 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू किया था। छात्रों के विरोध के बाद आवेदन स्थगित कर दिया गया था। दोबारा 10 अप्रैल से आवेदन शुरू हुआ था। इसके बाद ऑफलाइन एवं ऑनलाइन (दोनों मोड में) प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से 5 अक्तूबर के मध्य आयोजित हो चुकी है।
इविवि प्रशासन 20 अक्तूबर से ऑनलाइन दाखिला शुरू करने की तैयारी में है। ऑनलाइन प्रवेश के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने आवेदकों से इस बार आवेदन में ही दस विषयों का विकल्प भरवा लिया है ताकि दाखिले के वक्त किसी प्रकार की परेशानी न आए। लॉकडाउन के मानकों के पालन और छात्रों व उनके अभिभावकों को राहत देने के उद्देश्य से इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश होगा। 15 को यूजीएटी का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद 20 से ऑनलाइन प्रवेश शुरू होगा। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) नवंबर के प्रथम सप्ताह में कराने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button