Latest

विश्व हिंदू परिषद काशी आपदा से सभी को मुक्ति मिले इसका संकल्प लेकर की पूजा अर्चना

महानगर के 700 से अधिक स्थानों पर हुये अनुष्ठान के कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने इस महामारी के आपदा की घड़ी में आज अपने घरों में, आश्रमों में, मंदिरों में अनेक अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित कियें कहीं प्रार्थना, आरती, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड एवं हवन के कार्यक्रम आयोजित किए ईश्वर से प्रार्थना की इस आपदा से सभी को मुक्ति मिले इसका संकल्प लेकर पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए प्रयाग महानगर के 700 से अधिक स्थानों पर अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए प्रयागराज में 2000 से अधिक स्थानों पर इस वैश्विक महामारी के समापन के लिए अनुष्ठान हुए झूंसी, अरैल के आश्रमों में अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित किए गए झूंसी में परशुराम अखाड़ा, अरैल में सच्चा आश्रम, सुदामा कुटी, फलाहारी आश्रम, महर्षि महेश योगी आश्रम में अनुष्ठान हुए। कल सीता नवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व योजना के अनुसार घरों में रहकर कोविड नियमो के अंतर्गत रहकर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी कि माता एवं बहनें अपने घरों में मां सीता की पूजा अर्चना के कार्यक्रम करेंगी एवं सीता जी के जीवन का चित्रण करेंगी।
स्वामी गोपाल जी महाराज, राम रतन दास जी महाराज फलाहारी बाबा, लाल बाबा, सुदर्शन महाराज, अजय गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, चन्द्रनिधान पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, केशव शर्मा, विनोद दुबे, विनय विश्वकर्मा, पवन पाण्डेय, महेंद्र मौर्य, किशन जायसवाल, हरि प्रताप सिंह आदि।

Related Articles

Back to top button