टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मप्र के जिलों में टिड्डी दल का प्रकोप देखा गया। यह टिड्डी दल 2 से 3 किमी तक फैला होता है और कुछ ही घण्टों में पूरी फसल को चट कर सकते हैं।
ये कीट शाम को छह से आठ बजे के बीच जमीन पर आकर बैठ जाते हैं तथा रात्रि में हरे पत्तों को खा जाते है। इस तरह टिड्डी दल एक महामारी का रूप ले लेता है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव ने बताया कि जिले में टिड्डी दल के प्रवेश की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कुछ उपाय जरूरी हैं। खेत के चारों तरफ धुआं कर, पटाखे बजा, ढोल, नगाड़ा, टिन-ड्रम, डीजे बजाकर इन्हें खेतों से दूर रखा जा सकता है।
जरूरत पडऩे पर कृषि रक्षा रसायनो का छिड़काव किया जा सकता है। किसान टिड्डी दल के प्रकोप की जानकारी लोकस्ट कन्ट्रोल आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद अथवा केन्द्रीय एकीकृतनाशी जीव प्रबन्धन केन्द्र लखनऊ के फोन नंबर- 0522- 2732063 अथवा कृषि निदेशालय लखनऊ के कन्ट्रोल नंबर- 0522- 2205867 पर सूचित करें। प्रयागराज में टिड्डी दल की सूचना कन्ट्रोल नंबर -0532- 2548131 अथवा जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नम्बर- 9455417866 पर दी जा सकती है।



