प्लास्टिक मुक्त भारत’ विषय पर स्लोगन एव पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज दिनांक 14.09.2021 को आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में प्लास्टिक मुक्त भारत’ विषय पर स्लोगन एव पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष, शासी निकाय पंकज
जायसवाल ने छात्राओं को सम्बोधित कर उनसे पर्यावरण के संरक्षण में प्लास्टिक के
उपयोग न करने का संकल्प दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने छात्राओं का आवाह्न देश एवं समाज में पर्यावरण की स्वच्छता के लिए किया। उन्होनें कहा हमें कृत संकल्प होना चाहिए कि मानवता के दुश्मन, विश्व विकास के बाधक हम प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 इभा सिरोठिया सुश्री माधवी निराला थी। महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ0 ममता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया । इस अवसर पर आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की श्रीमती अर्चना जायसवाल डिग्री कॉलेज की डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 ज्योति जायसवाल डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित रही।


