Latest

संगम में स्नान कर राष्ट्र के उन्नति व सनातन धर्म के द्रोहियों के समूल उन्मूलन की माँ गंगा से प्रार्थना की-शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द जी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेले के माघी पूर्णिमा पर्व पर श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने आज माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने हेतु संगम नोज पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री राजीव कुमार मिश्र ने पूज्य शंकराचार्य भगवान का स्वागत एवम् अभिवादन किया | तत्पशचात् पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर राष्ट्र के उन्नति एवम् सनातन धर्म के द्रोहियों के समूल उन्मूलन की माँ गंगा से प्रार्थना की | स्नान के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि माघ माह में जिन लोगों ने पूरे माह स्नान, दान, तप, मंत्र जप इत्यादि कर्म किए हैं उनके लिए माघ पूर्णिमा विशेष दिन होता है। इस दिन वे अपने एक महीने के तप की पूर्णाहुति करते हैं। इसके इलावा जिन लोगों ने पूरे माह माघ स्नान नहीं किया है, वे भी पूर्णिमा के एक दिन पवित्र नदियों के जल से स्नान करके अपने शुभ पुण्य कर्मो में वृद्धि कर सकते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र के साथ शोभन योग बन रहा है। इस दिन सिंह राशि का चंद्र और कुंभ राशि का सूर्य रहेगा। इस दिन चन्द्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है। माघी पूर्णिमा पर संयम से रहकर सुबह स्नान, व्रत, दान करना चाहिए | इस दिन विशेषकर प्रयाग संगम में स्नान करना अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है, क्योंकि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के साथ स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज (उड़िया बाबा), स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज, शशांकधर द्विवेदी, मिथिलेश शुक्ल, अमरीश तिवारी, अमर शर्मा, विनोद त्रिपाठी आदि ने भी स्नान किया |

Related Articles

Back to top button