Latest

मांडा थाना परिसर में समाधान दिवस पर नौ शिकायत हुआ दर्ज

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता विश्व दीपक त्रिपाठी नायब तहसीलदार मेजा ने किया व संचालन थाना प्रभारी मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि नौ शिकायत दर्ज हुई जिसमे सात मामला राजस्व से संबंधित रहा और दो मामला थाने से संबंधित रहा बतादें की सात मामलों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया।

हालांकि तीन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका थाना प्रभारी मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बाकी मामलों के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

जल्द समाधान किया जाएगा इस दौरान एसएसआई संजय भरद्वाज चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह दरोगा अश्वनी राय चौकी प्रभारी दिघिया नवीन कुमार सिंह दरोगा संतोष सिंह आदि रहे हालांकि ज्यादातर लेखपाल थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके

Related Articles

Back to top button