Latestप्रदेश

अऩुपस्थित 123 मतदान कार्मिकों के खिलाफ होगी एफआईआर

इलाहाबाद।  जिलाधिकारी श्री सुहास एल.वाई. की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण बिशप जानशन स्कूल में दिया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन, उप निदेशक कृषि विजय सिंह, एसएलओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, एसडीएम हण्डिया उपस्थित थे।

मतदान प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दो पालियो मे दिया गया जिसमें प्रत्येक पाली में 60 मास्टर ट्रेनर लगाये गये थे। जिसमें 600 प्रथम पाली एवं दूसरी पाली में 600 कुल मिलाकर 1200 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 63 तथा दूसरी पाली में 60 कुल मिलाकर 123 कार्मिक अनुपस्थित थे। अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्रवाही किये जाने के  निर्देश दिये गये।

प्रशिक्षण में कार्मिको को मतदाता सूची एवं ईवीएम परीक्षण कैसे किया जाता है यह बताया गया। कार्मिकों को मतदान स्थल पर पहुंच कर की जाने वाली आवश्यक कार्यो से भी अवगत कराया गया तथा उन्हें मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व कैसे कार्य करना है इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

कार्मिकों को मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशिक्षण के दौरान दिये गये। मतदान प्राराम्भ होने से पूर्व मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति में मॉक पोल(दिखावटी मतदान) कराये जाने का भी प्रशिक्षण कार्मिको को दिया गया।

कार्मिकों को ईवीएम मशीनों का उपयोग कैसे किया जाना है इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्हें मॉक पोल, ईवीएम को सील करना एवं उसके खोलना की जानकरी दी गयी। कार्मिको को मतदान से पूर्व क्या तैयारी करनी है इसके बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकरियो के द्वारा की जाने वाली कार्रवाहियों के बारे में भी बताया गया। कार्मिकों को मतदान निर्धारित समय में समाप्त होने जाने के बाद की कार्रवाही के बारे में भी बताया गया।

जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सत्र को गम्भीरता से ले तथा अति आत्मविश्वास से बचे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में सिखायी जा रही बातो को ध्यान से सुने तथा मतदान के समय इन बातो का पालन करे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में किसी भी स्तर पर कार्यो में लापरवाही किये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी प्रशिक्षण के उपरान्त मतगणना स्थल मुण्डेरा मण्डी का निरीक्षण के लिए निकल पड़े। उन्होंने वहां पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था को भी देखा। उन्होने ईवीएम जहां रखी जानी है उसका भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के समय अधिक सर्तक रहकर दिये गये दायित्वों का निर्वाहन पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ किये जाने के निर्देश भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button