इलाहाबाद। वन विभाग ने आज वन भूमि में बने गरीबों के घरोंदों को उजाड़ दिया। इससे परिवार खुले आसमान के नीचे उजड़े पड़े घर मे रहने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार वन रेंजर ने कोरांव के बड़ोखर गांव के गरीब मजदूर जो जमींन न होने के केे कारण वन विभाग की भूमि पर कच्चा मकान निर्मित कर अपना ठिकाना बना कर जंगल से लकड़ी तोड़ और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
इन परिवारों को आज वन विभाग के अधिकारियों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा। जहां एक ओर प्रदेश की सरकार भूमि हीनो के लिये बड़े बड़े वादे करती है वहीं उसका सरकारी तंत्र बिना सूचना दिए गरीबों को बेरहमी से बेदखल कर देता है।
आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वन रेंजर ने दल बल के साथ पहुच कर गरीबों का आशियाना ढहवा दिया जो अब खुले आसमान में रहने को विवश हैं।इसे लेकर यहाँ आक्रोश है।


