आज जिला व महानगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा महिला इकाई का गठन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जिला व महानगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा महिला इकाई का गठन किया गया। जिसमे की संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव की संस्तुति और जिला वरिष्ठ महामंत्री अनुप वर्मा के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने मंडल प्रभारी के लिए रचना त्रिवेदी जिला प्रभारी रीता सोढ़ी, महानगर प्रभारी जूही श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष रोशनी अग्रवाल जिला महामंत्री स्वरिका भारद्वाज,और जिला उपाध्यक्ष किरन जयसवाल पूर्वी को बनाया गया। नगर अध्यक्ष के पद के लिए कई दावेदार सामने आने और आम सहमति ना बन पाने के कारण कोर कमेटी ने ये फैसला लिया की जिला कार्यकारिणी और आम सदस्यता चला कर महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाए और आने वाले दिनों में चुनाव के माध्यम से महिला नगर अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में आंचल ओझा प्रेमलता पूनम,सुनीता, प्रेमा, अंजु लता,ममता द्विवेदी पारुल विशाखा रेहाना ऋतु लेखी,उषा सिंह, गीता अग्रवाल, मधु मिश्रा मीनू ,अंजु, ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया
इनके मनोनयन पर मनीष कुमार गुप्ता,राजकुमार केसरवानी निखिल पांडेय मुसाब खान उज्जवल टंडन,राजीव तिवारी सुशील जायसवाल,कृष्ण कुमार गुप्ता विशाल वर्मा,आदि पदाधिकारियों ने बधाई दिया।



