गोरखपुर। यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया को बताया पिछले एक साल में जिस भी गांव में कोई विवाद नहीं हुआ, कोई मुकदमा नहीं हुआ उस गांव को पुरस्कृत किया जाएगा. खास तौर पर गोरखपुर के गांवों को. साथ ही धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंचाई मंत्री ने कहा कि गोरखपुर के जो जिले पिछले एक साल से शांत थे. जहां कोई फसाद ना हुआ हो ऐसे गांवों का सर्वेक्षण कराएंगे और उन्हें चिन्हित करके उस गांव को विकास के साथ-साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा.
सिंचाई मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे गुंडाराज और जंगलराज खत्म हो गया है. अब प्रदेश में कानून का राज आ गया है. उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है, सिंचाई की अगर बात करें तो चार राष्ट्रीय परियोजनाओं को पूरा किया गया है. इसके साथ-साथ बीस सालों से लंबित राष्ट्रीय परियोजनाओं को पूरा करने का भी कार्य किया.
उत्तरप्रदेश में लचर कानून के सवाल पर सिंचाई मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है चिटफुठ घटनाएं तो होती रहती है इन घटनाओं को भी संज्ञान मे ले रहै हैं नाबालिग बच्चिों के साथ हो रही रेप की घटनाओं के बारे मे सिंचाई मंत्री ने कहा कि रेप की सजा का एक भय होता है नाबालिग बच्चियों के साथ रेप होना किसी दरिंदगी से कम नही है


