Latest

दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय दंत चिकित्सक संघ प्रयागराज शाखा ने लायंस क्लब प्रयागराज “आदित्य” के सहयोग से आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज मुट्ठीगंज में दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय दंत चिकित्सक संघ के प्रयागराज शाखा के सचिव डॉ मनोज मिश्रा ने शिविर में दंत सुरक्षा के विषय में बताया तथा शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का दंत परीक्षण कराया। डॉ आशुतोष चौधरी ने दंत संबंधी बहुत ही रोचक जानकारी दी । तथा बताया कि दंत जागरूकता के लिए इस तरह के और भी प्रयास सतत जारी रहेंगे। प्रबंधक पंकज जायसवाल तथा प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना की तथा उनका धन्यवाद दिया कि वे इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें उत्तम सुझाव दे रहे हैं। शिविर का संचालन उप प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल एवं प्रवक्ता श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने किया। शिविर में डॉ मनोज मिश्र ,डॉ अरुणेश मिश्र, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, डॉ विवेक जायसवाल, डॉ आशुतोष चौधरी ,डॉक्टर संजय सिंह ,डॉक्टर आशुतोष सिंह एवं राजकुमार जायसवाल जी तथा दीपक कुमार सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button