Latest

प्रयागराज मंडल के स्टेशन हुए Wi-Fi से लैस

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयागराज मंडल के सिग्नल एवं दूर संचार विभाग ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये है जिससे प्रयागराज मंडल में यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

प्रयागराज मंडल के यात्रिओं की यात्रा के दौरान इंटरनेट की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अब मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर Wi-Fi सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यह सुविधा प्रयागराज मंडल के 111

छोटे-बड़े स्टेशनों पर चालू हो गयी है. अब स्टेशन पर किसी भी यात्री को अपने मोबाइल पर नेटवर्क की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

अब कोई भी यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार के दौरान अपने मोबाइल पर फ्री में नेट का इस्तेमाल कर अपना जरूरी काम निपटा सकता है l इसका लाभ ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री भी उठा सकेंगे जिनकी ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकी है।

Related Articles

Back to top button