Latest

पप्पू कांग्रेस मुक्त भारत तो टीपू सपा को समाप्तवादी पार्टी बनाने में हैं प्रयासरत:नन्दी

 

शिवपाल के बयान पर मंत्री नन्दी ने अखिलेश पर बोला हमला

चाचा – भतीजे की लड़ाई पर चुटकी लेते हुए मंत्री नन्दी ने किया ट्वीट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष और भतीजे अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा है कि जिसे चलना सिखाया वही उन्हें रौंदता रहा। शिवपाल यादव के इस बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। चाचा – भतीजे के विवाद और बयानबाजी पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
“पिता समान चाचा का यह कहना बताता है कि अखिलेश यादव एक दम्भी, अहंकारी और एहसानफरामोश व्यक्ति हैं! जिस तरह से पप्पू ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसी तरह टीपू भी सपा को समाप्तवादी पार्टी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button