Latest

ऋण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए डूडा कार्यालय में करें सम्पर्क

प्रयागराज । दय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत उद्यम किये जाने हेतु व्यक्तिगत एवं समूह के माध्यम से ऋण प्राप्त किया जाना अति आवश्यक हो तो ऋण आवेदन पत्र डूडा कार्यालय प्रयागराज से निःशुल्क कार्यालय समय में प्राप्त किये जा सकते है, जिसके लिए आवश्यक विवरण में प्रमुख है कि आयु 18 वर्ष से ऊपर हो, नगर निगम सीमा क्षेत्र के निवासी हो तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हो।(अधिकतम एक लाख वार्षिक आय वाले) ऋण आवेदन-पत्र प्राप्त किये जाने हेतु कार्यालय से अपरान्ह 02ः00 बजे से सायंकाल 05ः00 बजे तक अपनी आधार आई0डी0 के साथ जिसमें स्थायी निवास का प्रमाण हो, के विवरण के साथ डूडा कार्यालय, नगर निगम कैम्पस, द्वितीय तल में सम्पर्क करें।
यह जानकारी नगर आयुक्तध्परियोजना निदेशक रवि रंजन ने दी है।

Related Articles

Back to top button