प्रो. हांगलू के खिलाफ अब ऑनलाइन जांच

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। वित्तीय, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनियमितता के आरोपों में घिरे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ जांच कमेटी अब ऑनलाइन जांच करेगी।
इविवि: तीन सदस्यीय कमेटी को मिला है जांच का जिम्मा
विदित हो कि प्रो. हांगलू ने 31 दिसम्बर 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी।
जांच कमेटी का अध्यक्ष इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को बनाया गया था और कमेटी में गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्याय अमरकंटक के कुलपति प्रकाशमणि त्रिपाठी शामिल है। जांच कमेटी तीन बार आयी। शिकायतों को सुनने के बाद 40 बिन्दुओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब भी मांगा।
प्रशासन से जवाब मिलने के बाद भी जांच कमेटी अभी भी संतुष्ट नही है। जांच कमेटी के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से जांच कमेटी इविवि नहीं आ पा रही है। इसीलिए मंत्रालय को जांच अवधि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद ऑनलाइन मोड पर प्रो. रतन लाल हांगलू पर लगे आरोपों पर आगे की जांच की जायेगी। जांच के रिपोर्ट मंत्रालय को भेजेंगे।




