Latest

ढहाई गई डीएम आवास की बाउंड्रीवाल, रोड चौड़ीकरण को लेकर पीडीए की कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मिशन रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को गति देने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने डीएम आवास के पीछे की बाउंड्रीवाल को गिरवा दिया। 30 से 35 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल ढहाई गई। अन्य अफसरों के आवास के उस हिस्से को भी शुक्रवार को ढहाया जाएगा, जो रोड चौड़ीकरण की जद में आएगा।

स्टेनली रोड से कचहरी रोड क्रासिंग तक मिशन रोड 24 मीटर चौड़ी होगी। इसी रोड पर कई प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवास भी हैं। इन आवासों पर लाल निशान लगाकर बैरीकेडिंग की जा चुकी है। लोहिया मार्ग पर वेंडिंग जोन बनेगा और एक जगह पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यह रोड 30 मीटर चौड़ी हो रही है। स्ट्रेची रोड पर भी गुरुवार को नापजोख हुई है। जल्द ही इस रोड की चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को मिशन रोड पर अन्य सरकारी आवासों के चिन्हित हिस्से भी ढहाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button