Latest
बाहुबली उमाकांत यादव व बेटे दिनेश यादव उर्फ सूर्यकांत की याचिका खारिज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली उमाकांत यादव व बेटे दिनेश यादव उर्फ सूर्यकांत की फर्जी बैनामे को लेकर चल रहे आपराधिक मामले को रद्द करने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है।
याचियो के खिलाफ जौनपुर के शाहगंज थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रयागराज के एम पी एम एल ए विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है।




