Latest

ज़िलाधिकारी ने बाढ़ को लेकर व्यापारियों के साथ की बैठक

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज ज़िलाधिकारी प्रयागराज ने बाढ़ के संदर्भ में प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की।बैठक में ज़िलाधिकारी संजय खत्री, ए.डी.एम सिटी अशोक कनौजिया , ए.डी.एम वित्त ब एस.डी.एम सदर मौजूद रहें।
बैठक में ज़िलाधिकारी ने बताया की बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए प्रसाशन द्वारा 12 केम्प शहर में बनाए गए हैं। पूर्व में जब भी बाढ़ जैसी समस्या अपने प्रयागराज में आयी हैं , हमेशा शहर के व्यापारियों ने बड़चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रसाशन को प्रदान करी हैं।
ज़िलाधिकारी महोदय ने व्यापारियों से अपील करी की बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता हैं।
प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रसाशन को आश्वासन दिया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी व्यापारि हर सम्भव सहयोग के लिए पूरा प्रयास करेगा। इस बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राना चावला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी , सिवल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन, जगदीश गुलाटी ,वरिष्ठ पार्षद अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह , धर्मेंद्र दिवेदी , निखिल मलंग, सरदार विक्की,गुरुचरण अरोरा चन्नी , इंदर मध्यान, मयंक अग्रवाल , अंकित अग्रवाल , अनिमेष अग्रवाल ,महमूद अहमद खान , राकेश जैसवाल नैनि, शानू यादव , ज्ञान केसरवानी , गुफ़रान अहमद , शाहिद कमाल बबलू,नरेंद्र खेरा माँटू, प्रफुल मित्तल , नीरज खेरा , रोहित अरोरा, मो० आमिर, मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button