भव्यता के साथ निकली जगद्गुरु रामानंदाचार्य की शोभायात्रा

बड़ी संख्या में शामिल हुए संत, पहली बार निकली एक यात्रा
( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । गुरुवार को जगतगुरु श्रीरामानंदाचार्य भगवान की जयंती पर भव्य व विशाल शोभायात्रा खाक चौक व्यवस्था समिति के तत्वाधान निकली। पहली बार निकली एक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत व आमजन शामिल रहे।

पूर्व के वर्षों में दो अलग-अलग संत समूहों द्वारा दो शोभायात्रा निकाली जाती थी। श्री विजय राम भक्त माल से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा में पूर्ण हुई। इस पुनीत अवसर पर समस्त खाक चौक में सनातन धर्म प्रेमी रामानंदी वैष्णो संप्रदाय के साधुओं में खुशी की लहर रही। खाक चौक व्यवस्था समिति ने कोरोना महामारी का ध्यान रखते हुए शोभायात्रा निकालने का समुचित प्रबंध किया था। शोभायात्रा में खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सीताराम दास, महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा, जगद्गुरु विनैका बाबा महंत राघव दास महंत हिटलर बाबा सहित महा मंडलेश्वर मंडलेश्वर आदि प्रमुख संत शामिल रहे।


