21 अगस्त को रिलीज होगा रितेश पांडे और नीलम गिरी का ‘मटक मटक के’

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के धमाकेदार सप्ताह का आखिरी धमाकेदार सांग सुपरस्टार रितेश पांडे की मधुर आवाज में 21 अगस्त सुबह 6 बजे आने वाला है। जिसका टाइटल है ‘मटक मटक के’। इस नए सांग में रितेश पांडे को भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों ने ‘कवना चक्कर में फसनी,’घंटी’, ‘दरद दिहलss भोरे भोरे’ जैसे कई गानों काम किया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘मटक मटक के’ रितेश पांडे और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स तरुण पांडेय ने लिखे हैं। इस गाने के वीडियो में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का सिंपल लुक दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है। जब भी दोनों का कोई भी गाना रिलीज होता है, उसे दर्शक हाथोहाथ उठा लेते हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग लाखों की तादाद में है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है।
सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। पोस्टर में रितेश और नीलम रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग के सिंगर रितेश पांडे और शिल्पी राज है, तो वही म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। निर्माता रत्नाकर कुमार है। कोरियोग्राफ रितिक आरा,एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी है। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।



