हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में आयोजित किया गया समारोह के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि एकता और स्वतंत्रता समानता रहे इसी आधार पर हम सभी को कार्य करना चाहिए जिससे कि समाज के अंदर किसी भी प्रकार का भेदभाव ना रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ हरीश चंद्र मालवीय विशिष्ट अतिथि आस्था जायसवाल क्षेत्राधिकारी तृतीय ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना हम सबकी राष्ट्रीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है इसके लिए सभी लोग संगठित होकर राष्ट्र ,समाज एवं मानव कल्याण के लिए कार्य करें इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजनाथ वर्मा ,विरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोक कल्याणकारी कार्य मानव समाज का मुख्य अंग है । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजूषा सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक ठाकुर ने पद की शपथ लेते हुए कहा कि समिति के द्वारा बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर राजेश केसरवानी दिनेश कनौजिया राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश खरे ,अनुज सक्सेना, दिलीप केसरवानी, रजत सोनकर, श्री राम चौरसिया, भाई लाल साहू ,सोमेश्वर पटेल ,नीरज मौर्य ,आशीष महेंद्रु ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव ,शैलेंद्र प्रताप सिंह ,मदन खरे एवं महिला शाखा में विनीता केसरवानी, रानी चौरसिया, कंचन श्रीवास्तव ,पूनम चौरसिया, सुधा साहू, रेखा श्रीवास्तव ,संजना सक्सेना ,खुशी केसरवानी, मंजूषा खरे ,पिंकी कनौजिया, नीतू कनौजिया, अमिता शुक्ला ,मोहिनी साहू, कुसुम केसरवानी, कंचन मौर्या, बेबी साहू, सुधा साहू आदि महिलाओं ने मिले हुए दायित्व के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए शपथ लिया।




