Latest

भोजपुरी गानो तथा फ़िल्मों में हो रही अश्लीलता के खिलाफ उत्तरप्रदेश के फ़िल्म मेकर एसोसिएशन जायेगी हाईकोर्ट – शशिनाथ दुबे

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी फ़िल्मों सोसल मीडिया यूट्यूब आदि पर अश्लील गाने के ख़िलाफ़ कोर्ट जायेगा फ़िल्म मेकर एसोसिएशन ,मामला जब गरमाया जब भोजपुरी फिल्म के गायक नीलकमल सिंह के गाने से जिसमें उसने भोजपुरी की मशहूर अदाकार को लेकर इतने गंदे गंदे अभद्र शब्दो का प्रयोग किया जिसे कोई अपनी पत्नी के सामने भी नही बोल सकता ,इस वायरेल गाने में फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जी को लगाकर गाना गाया जो कि आजकल सोशल मीडिया पे हड़कंप मचा हुआ है। इसके विरोध में उत्तरप्रदेश फ़िल्ममेकर की संस्था इस तरह के गायक के खिलाफ कानूनी करवाई करने के लिए लीगल सेल को कह दिया है।इस संस्था के चियरमैन शशि नाथ दुबे खुद फ़िल्ममेकर के साथ वरिष्ठ पत्रकार है उनका कहना है जीस भोजपुरी समाज में महिला को सम्मान दिया जाता हैउस बोली में अश्लीलता भरे गाने दो अर्थी संबाद की फ़िल्मों का विरोध होना चाहिये ,इस तरह की गंदी गंदी गाने और फ़िल्मो पे रोक लगानी चाहिए ताकि हमारी भोजपुरी समाज भोजपुरी बानी सुरक्षित रहे। आजकल भोजपुरी समाज इतना अच्छा समाज है हमारे भोजपुरी समाज की महिलाए इतना संस्कारी है और यहा पे इतना अश्लील गाने व दर्शय दिखाया जाता है। ये बहुत गलत है इसके खिलाफ उतरप्रदेश फ़िल्म मेकर एसोसिएशन हाईकोर्ट इलाहाबाद में केश दाखिल करने जा रहा है।
शशिनाथ दुबे ने ये भी कहा कि हम सब अक्षरा सिंह के साथ है ,सब के घर मे बहन मा बेटी बहु है। नीलकमल सिंह के घर मे नही है क्या जो इस तरह के गाने गाकर पब्लिसिटी चाहते है। आप सभीलोग आवाज उठाये ये सब भोजपुरी समाज मे सही नही है।

Related Articles

Back to top button