Latest

रंगभरनी एकादशी पर मंदिरों में उमडेगी भीड, उडेगा अबीर गुलाल

 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर द्वारिकाधीश, राधावल्लभ मंदिर में होगी होली

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होंगे होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेली जाएगी लठामार होली

मथुरा(अनुराग दर्शन समाचार )। रंगभरनी एकादशी पर ब्रज के प्रसिद्ध मंदिरों में होली पर श्रद्धालुओं की भीड उमडेगी। वृंदावन मंे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुर द्वारकाधीश आदि मंदिरों होली खेली जाएगी। अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी और उनकी अलाहदिनी शक्ति श्री राधा रानी को होली पर्व पर रंग गुलाल भेंट कर बृज की होली के आनंद में सराबोर होने आए हजारों देशी विदेशी श्रद्धालुअ एक बार फिर ब्रज की अद्भुत होली के साक्षी बनेंगे। प्रातः काल से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ठाकुर द्वारकाधीश सहित सप्त देवालय आदि प्रमुख मंदिरों में अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिये ग्वाल बाल स्वरूप हजारों देशी विदेशी भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। ऐसा लगता है इस दिन मानो कमर में फेंटा बांधे ठाकुर बांके बिहारी भी अपने भक्तों की इस अद्भुत आस्था भरी होली को देखकर मन ही मन प्रसन्न हो रहे हांे। सेवायत गोस्वामी जब श्रद्धालुओं पर थाल भर भर कर गुलाल फेंकते हैं तो श्रद्धालु खुद को धन्य हो उठते हैं। जिसका एक एक कण पाने के लिए श्रद्धालु खासे लालायित दिखाई दिए। वहीं सायं काल ठाकुर बांके बिहारी लाल चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों पर सोने व चांदी के पिचकारियों से कृपा बरसाएंगे। वहीं प्रातः काल से ही हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं की टोलियां नगर की पंचकोसीय परिक्रमा के लिये निकल पड़ती हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगमंच पर सांस्कृतिक होली खेली जाएगी। मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य कार्यक्रम होंगे। वहीं शाम को लठामार होली खेली जाएगी।
नंदगांव, बरसाना की होली के बाद श्रद्धालुओं का रैला मथुरा वृंदावन की ओर नंदगांव और बरसाना की लठामार होली देखने के बाद श्रद्धालुओं का रैला अब मथुरा वृंदावन की चल पडा है। रंगभरनी एका दशी पर लाखों की संख्या मंे श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारी की है। ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जाम की स्थिति न बने इसके लिए नो एंट्री लागू की गई है।

Related Articles

Back to top button