कोरोना के 328 नए मामले, 406 डिस्चार्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 328 नए संक्रमित मिले जबकि चार लोगों की इससे जान चली गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 219 पहुंच गई है। इस बीच राहत वाली बात यह कि 406 लोग स्वस्थ भी हुए। इसमें 62 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा था जब कि 344 लोगों होम अइसोलेशन में थे। जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज 3616 हैं।
अब तक 15,462 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही 5426 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बुधवार को जिन लोगों में संक्रमण पाया गया उनमें विकास प्राधिकरण के एडीओ, दो परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, जीरो रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर, व सिविललाइंस शाखा का भी स्टॉफ शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के एक लिपिक, एजीआफिस के एमआइएस, एक ग्राम प्रधान, दो टीवी चौनल के स्टाफ, हाईकोर्ड के एक अधिवक्ता, मेडिकल के एक छात्र, सीडीए पेंशन के एक सीनियर एकाउंटेंट में भी संक्रमण पाया गया है।


