Latest

श्रीरामार्चा पूजन से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं: टाटाम्बरी स्वामी

तपस्वी नगर के नर्मदा खण्ड में हुई श्रीरामार्चा पूजा

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के महावीर मार्ग पर स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच तेरह भाई त्यागी तपस्वी नगर नर्मदा खण्ड मैं मंगलवार को श्रीरामार्चा पूजा संपन्न हुई। शिविर के महंत ध्रुवदास जी महराज ने बताया कि श्रीरामार्चा पूजन मंगलवार की भोर से शुरू होकर अपराह्न तक चला। इसके बाद भण्डारा शुरू हुआ जिसमें सभी संत-महात्मा और बडी संख्या में शिष्य शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये। मुख्य यजमान नागपुर के प्रमोद राठौर रहे। श्रीश्री 1008 श्रीरामदास टाटाम्बरी ने बताया कि इस पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसमें भगवान श्रीराम- माता जानकी सहित उनके परिवार के सभी लोगों और सगे संबंधियों का विधिविधान से पूजन-अर्चन होता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Related Articles

Back to top button