Latest

पंडालों और घरों में मां दुर्गा की स्तुति-पूजन से हुआ जगमग

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। पंडालों और घरों में भी मां दुर्गा की स्तुति-पूजन व अनुष्ठान से वातावरण सुगंधित हो उठा है। सप्तमी तिथि पर शुक्रवार को पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मां को फल, मिष्ठान के साथ खिचड़ी व भाजा (पांच प्रकार की सब्जी), खीर का भोग अर्पित हुआ। संध्या आरती में भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु पहुंचे। भोग व आरती के समय कुछ पंडालों में ढाकी भी बजायी गई। कहीं-कहीं म्युजिकल ढाकी बज रही है। कर्नलगंज बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडाल में किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराया जाएगा। जार्जटाउन बारवारी दुर्गापूजा कमेटी ने इस बार पंडाल नहीं लगाया। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल के मंच पर मां की प्रतिमा स्थापित है। सचिव सुब्रतो सेन के अनुसार मइया के दरबार में म्युजिकल ढाकी बजाकर पूजन होता है।

Related Articles

Back to top button