Latestइलाहाबाद समाचार

Breaking: बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता के रिश्तेदार को गोली मारी

प्रयागराज । जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता के रिश्तेदार को गोली मार दी । गंभीर हालत में सांसद के रिस्तेदार सचिन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सांसद के रिस्तेदार के साथ हुए सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके में जिले आई जी समेत कप्तान कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौजूद है ।

सांसद के कारोबारी रिश्तेदार सचिन को उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। कारोबारी को गोली मारने वाले दो बदमाश कौन थे। और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला क्यों किया,यह अभी तक साफ़ नहीं हो सका है। सांसद के रिश्तेदार को कंधे में गोली हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार यमुनापार के नैनी इलाके में सांसद के रिश्तेदार का अपना व्यवसाय है । वह दुकान पर बैठा था दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। पुलिस कप्तान नितिन तिवारी के अनुसार सचिन के दाहिने कंधे पर गोली लगी है उसका इलाज चल रहा है। लगातार पुलिस और डॉक्टरों की टीम सबसे पहले उसके इलाज के लिए लगी हुई है।

घटना की जानकारी पर जिले के सांसद श्यामाचरण गुप्ता सहित उनके तमाम समर्थक अस्पताल पहुंच गए। कप्तान नितिन तिवारी ने बताया कि घटना की वजह क्या है इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन पुलिस को मौके से कुछ क्लू मिले हैं जिसके जरिए जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। कोई जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटना कानून व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। जिले में गोलीबारी की एक सप्ताह के भीतर तीसरी घटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button