श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुआ भव्य हनुमान दल की लीला

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी श्री दारागंज रामलीला कमेटी का आज ऐतिहासिक हनुमान दल निकलता रहा है। किंतु कोविड-19 के कारण इस बार दल नहीं निकला। किंतु लीला के क्रम में हनुमान दल की भव्य लीला हुई। सर्वप्रथम सिंगार भवन में भगवान को सजाने के पश्चात उनके साथ दर्जनों हनुमान दल की वानर सेना तैयार हुई लीला संयोजक ,रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में किस तरह से प्रभु श्री राम अपनी समस्त सेना को लेकर पुल पार कर लंका पहुंचते हैं ।और वहां पर शंखनाद जय घोष के साथ युद्ध प्रारंभ होता है ।युद्ध के पश्चात भगवान की सवारी सत्यनारायण पाठक के आवास पर पहुंचती है ।वहां अपने परिजनों व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ आरती पूजन करते हैं ।उसके पश्चात भगवान की सवारी बांध स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के परिसर में पहुंचती है। वहां पर क्षेत्रीय सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूल चंद दुबे महामंत्री राजेंद्र पालीवाल भाजपा नेता राजू राय भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष सुधा यादव पार्षद राजेश निषाद कमेटी के संरक्षक ध्रुव नारायण शुक्ला मधु चकहा कृष्ण कुमार चौरसिया कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव सुनील निषाद दिनेश यादव विक्कू निषाद आदि ने भगवान की आरती उतारी मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि दिनांक 24 तारीख को रावण अंगद संवाद होगा ।




